Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से देहरादून में होगा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से देहरादून में होगा। कितने दिनों का सत्र होगा, अभी तय नहीं हुआ है। धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। संबंधित विभागों के माध्यम से प्रश्नों के जवाब तैयार कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया है।
पक्ष-विपक्ष के 40 विधायकों ने सत्र को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के बजाय देहरादून में कराने की मांग रखी थी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा।
प्रदेश सरकार आम बजट कब पेश करेगी, यह कार्यमंत्रणा में तय किया जाएगा। वहीं, सत्र के लिए विधायकों से प्रश्न आने शुरू हो गए हैं। विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया, 26 फरवरी से बजट सत्र आहूत होगा। राजभवन से भी शीघ्र ही सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। कहा, सत्र को लेकर तैयारियां पूरी हैं। शीघ्र ही सत्र के दौरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप से दिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›