Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल

देहरादून। देहरादून में एक बार फिर रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत्त ढाकूवाली में पुलिस को बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की लेकिन इसी बीच बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे दून हॉस्पिटल रैफर किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस के मुताबिक, सुद्दूवाला चौक पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की टीवीएस मोटरसाइकिल से भागने पर और पुलिस द्वारा पीछा करने पर ढाकूवाली रोड पर जंगल किनारे बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। घायल बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश की पहचान मुसर्रत उर्फ़ छोटा के रूप में हुई है। वह विकासनगर कोतवाली के कुंजाग्रांट गांव का रहने वाला है। उस पर 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह शातिर अपराधी और विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है जो डूंगा में हुई घटना मे शामिल था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›