Connect with us

देहरादून

देहरादून में पुरुकुल गांव के पास नदी में बहे दो स्कूटी सवार दो युवक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। एसडीआरएफ कंट्रोल रूम देहरादून को सूचना मिली कि पुरकुल गांव के निकट एक नदी में दो लड़के डूब गए हैं। तत्काल ही सहस्त्रधारा पोस्ट से हेड कांस्टेबल सुशील कुमार के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही, गांव के स्थानीय निवासियों ने साहस दिखाते हुए एक लड़के को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। हालांकि, दूसरे लड़के का कोई अता-पता नहीं चल पाया। रेस्क्यू टीम ने नदी के पूरे इलाके में विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कई घंटों की तलाशी के बावजूद भी रात्रि में दूसरे युवक का पता नहीं चला l

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement