Report by : CWN Desk
Published at :
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में मनाई गई दही हांडी प्रतियोगिता
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में मनाई गई दही हांडी प्रतियोगिता

देहरादून। कृष्ण जन्माष्टमी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही दही हांडी उत्सव बड़े हर्षल लाश के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस अवसर पर 25 अगस्त 2024 को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवक संघ के पदाधिकारी अनिल डोरा महानगर संचालक, खिलाफ सिंह गरिया, डॉ० नरेंद्र जी, प्रियांशु गणों द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन शाम 4:00 बजे किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 20 छात्रों द्वारा भाग लिया गया। प्रतियोगिता में 8 टोली    रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा शर्मा, उप प्रधानाचार्य श्री नवीन आनंद एवं लेफ्टिनेंट के०के सिंह उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›