Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में युवक ने गंगा में लगाई छलांग, पहले परिवार को भेजा एक संदेश

ऋषिकेश: देर रात ऋषिकेश में एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, युवक ने कूदने से पहले अपने परिवार को एक संदेश भेजा जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
जानकारी के मुताबिक, गौतम अरोड़ा (20 वर्ष) नामक युवक ने मनीराम मार्ग स्थित 72 सीढ़ियों से गंगा में छलांग लगा दी। उसने अपने परिवार को संदेश भेजकर कहा, “मम्मी-पापा अपना ध्यान रखना। मैं आत्महत्या कर रहा हूँ।” इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन मंदिर के बाहर रख दिया और नदी में कूद गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई और तुरंत बचाव दल मौके पर पहुंचा। हालांकि, देर रात तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है।
कारण स्पष्ट नहीं
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या का ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›