Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में शनि बाजार का सड़क पर अतिक्रमण, पुलिस ने की कार्रवाई, चालान

हल्द्वानी: शहर के शनि बाजार का सड़क पर अतिक्रमण लगातार जारी है। जिसके कारण गौलापार-चोरगलिया मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को जब नगर निगम की टीम सड़क खाली कराने नहीं पहुंची तो बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर लगी 150 दुकानों को हटाया और 25 फड़ वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया।


नगर निगम का ठेका और सड़क पर अतिक्रमण
नगर निगम ने शनि बाजार का ठेका दिया हुआ है, लेकिन ठेकेदार ने मैदान के अलावा सड़क पर भी दुकानें लगवा दी हैं। जिसके कारण गौलापार-चोरगलिया मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को तीनपानी से घूमकर आना पड़ता है। जबकि ठेके की शर्तों के अनुसार ठेकेदार सड़क पर दुकानें नहीं लगवा सकता है। यदि ऐसा होता है तो उसे दुकानें हटाने या निगम को सूचित करना होता है। ऐसा न करने पर निगम ठेकेदार पर पेनाल्टी लगा सकता है।
लोगों की शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई
लोगों की शिकायत के बाद जब नगर निगम की टीम कार्रवाई करने नहीं पहुंची तो बनभूलपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि सड़क के दोनों ओर दुकानें लगने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। रूट डायवर्जन होने के कारण इस सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ चुका था। पुलिस ने सड़क पर सजी करीब 150 फड़ों को हटाया और 25 फड़ वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया।
ठेकेदार वसूल रहा शुल्क
गौरतलब है कि ठेकेदार बकायदा सड़क किनारे लगने वाली दुकानों की पर्ची काटकर उनसे शुल्क भी वसूल रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›