Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश के एसटीपी प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, समय रहते टला बड़ा हादसा

ऋषिकेश: ऋषिकेश के लक्कड़घाट स्थित 26MLD एसटीपी प्लांट में आज एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। प्लांट में लगे क्लोरीन गैस के सिलेंडर में अचानक रिसाव शुरू हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस और SDRF की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।
सूचना मिलने पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF टीम और वाहिनी मुख्यालय से CBRN रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। टीमों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद गैस लीकेज पर काबू पाया।

ऋषिकेश के एसटीपी प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, समय रहते टला बड़ा हादसा


घटनास्थल पर पहुंची टीमों ने पाया कि एक क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीक हो रहा था। फायर सर्विस, SDRF और प्लांट के कर्मचारियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए गैस रिसाव को नियंत्रित किया। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लीक हुए सिलेंडर को हाइड्रा की मदद से पानी के टैंक में डाल दिया गया।
क्लोरीन गैस एक जहरीली गैस होती है। अगर यह गैस अधिक मात्रा में फैलती है तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में समय रहते इस घटना पर काबू पा लेना एक बड़ी उपलब्धि है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›