Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल जनपद में तहसीलदारों के तबादले, कालाढूंगी तहसीलदार को मिला हल्द्वानी का चार्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शुक्रवार को जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले में तहसीलदारों के स्थानांतरण किए गए। इस क्रम में कालाढूंगी के तहसीलदार को हल्द्वानी तहसील का चार्ज सौंपा गया है। यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों में सुचारू संचालन एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सफेद शर्ट और काली पैंट या कोट केवल अधिवक्ता ही पहन सकेंगे

वहीं, तहसीलदार सचिन कुमार का स्थानांतरण धारी तहसील के लिए किया गया है। उन्हें जल्द ही नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिले में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण व जनसेवा की गति को बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के बदलाव आवश्यक होते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित क्षेत्रों में राजस्व कार्यों में तेजी आएगी और जनता को लाभ मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement