Connect with us

हल्द्वानी

सेंट थेरेसा स्कूल की मेधा बोरा ने फिर लहराया परचम, मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना में 5 छात्रों का चयन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सेंट थेरेसा स्कूल, रानीबाग की होनहार छात्रा मेधा बोरा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनके साथ स्कूल के चार अन्य प्रतिभावान छात्रों—रुद्र जोशी, श्रद्धा जोशी, सृष्टि बिष्ट और प्रियांशी बिष्ट—का भी इस योजना के लिए चयन हुआ है।

मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना का उद्देश्य राज्य के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। सेंट थेरेसा स्कूल से इन पांच छात्रों का चयन होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिन में बेचते थे मोमो और रात में नकली शराब

विद्यालय के प्रिंसिपल ने चयनित सभी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने इस सफलता के पीछे अहम भूमिका निभाने वाले खेल शिक्षकों—श्री इंदर कार्की, नरेंद्र पांडे, आशीष लाल साह और जितेंद्र जी—की भी सराहना की और उन्हें हार्दिक बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन एवं संन्यासी गोपाल कृष्ण गोस्वामी का निधन

विद्यालय में इस खबर से उत्साह का माहौल है और अन्य छात्र भी इससे प्रेरित होकर खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement