Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ‘झूठी जीत’ की कहानी, भारत ने किए सभी दावों का खंडन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व ने देश की जनता को ‘जीत’ का झूठा एहसास कराने की कोशिशें तेज कर दी हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने युद्धविराम के बाद रात करीब 11 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए भारत पर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, इनमें से अधिकांश आरोप न केवल तथ्यहीन हैं, बल्कि भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय द्वारा पूरी तरह से खारिज भी किए जा चुके हैं।
राफेल लड़ाकू विमान गिराने का झूठा दावा
शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान वायुसेना ने भारत के राफेल विमानों को निशाना बनाकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। पाकिस्तान की प्रतिष्ठित मीडिया संस्था DAWN ने इस बयान को प्रमुखता दी, लेकिन भारत की वायुसेना और रक्षा मंत्रालय की ओर से ऐसे किसी भी नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है। न ही राफेल विमानों को लेकर कोई नुकसान की जानकारी सामने आई है, जिससे यह दावा पूरी तरह निराधार सिद्ध होता है।
भारतीय सैन्य ढांचे को तबाह करने का झूठा प्रचार
शरीफ ने यह भी कहा कि जब भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, तो पाकिस्तान की सेना ने चंद घंटों में भारतीय सैन्य ढांचे को तबाह कर दिया। लेकिन हकीकत यह है कि पाकिस्तान द्वारा दागे गए अधिकांश ड्रोन और मिसाइलों को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नष्ट कर दिया। भारत की ओर से किसी भी प्रकार के बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
धार्मिक स्थलों पर हमले का भी झूठा आरोप
शहबाज शरीफ ने भारत पर नागरिक और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया, जिसे भारतीय सेना ने स्पष्ट रूप से नकारा है। सेना के अनुसार सभी हमले केवल आतंकवादी ठिकानों पर केंद्रित थे और नागरिक अथवा धार्मिक स्थानों को जानबूझकर किसी भी स्थिति में निशाना नहीं बनाया गया। जहां एक ओर पाकिस्तान अपनी जनता को भ्रमित करने की कोशिश में तथ्यों से परे दावे कर रहा है, वहीं भारत ने संयम और रणनीतिक स्पष्टता के साथ केवल आतंकवाद पर केंद्रित जवाबी कार्रवाई की है, जिससे उसकी नीति की परिपक्वता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement