Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग, उपपा ने की SC जांच की अपील

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। पी.सी. तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की अपील की।

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़ी हालिया गंभीर जानकारियों पर गहरी चिंता जताई है। अल्मोड़ा में पार्टी की ओर से जारी बयान में मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल उनके पद से हटाने की मांग की गई है। इसके साथ ही लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख बचाने के लिए पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की अपील की गई है।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं केंद्रीय संयोजक पी.सी. तिवारी ने कहा कि चुनावी व्यवस्था देश के लोकतंत्र की रीढ़ है। यदि निष्पक्ष चुनाव कराने वाली संस्थाओं पर सवाल खड़े होते हैं, तो इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सामने आ रही जानकारियां जांच में सही साबित होती हैं, तो यह भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक मर्यादाओं के लिए एक बेहद खतरनाक स्थिति होगी।
पी.सी. तिवारी ने आगे कहा कि देश का आम नागरिक सरकारों की नीतियों से असहमत हो सकता है, लेकिन वह संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर पूरा भरोसा रखता है। चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर कोई भी प्रश्नचिह्न जनता के लोकतांत्रिक विश्वास को कमजोर करता है। इसलिए इस पूरे घटनाक्रम की सत्यता देश के सामने आना बेहद जरूरी है ताकि चुनाव आयोग की निष्पक्षता बहाल हो सके।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने देश के नागरिक समाज, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से इस मुद्दे पर एकजुट होने का आह्वान किया है। पार्टी ने प्रतिबद्धता दोहराई कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए चलाए जाने वाले किसी भी शांतिपूर्ण आंदोलन में उपपा अपनी पूरी ताकत के साथ सहयोग करेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement