Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: वैश्य महासभा हल्द्वानी के तत्वावधान में 22वां श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वैश्य महासभा हल्द्वानी के तत्वावधान में आयोजित 22वें श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को श्रीरामलीला मैदान में हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ हुआ। भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना एवं पूजा-अर्चना पंडित विवेक शर्मा ने विधिविधान से कराई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री रामबाबू जायसवाल, महामंत्री श्री तनुज गुप्ता और कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। इसके अतिरिक्त बद्री प्रसाद गुप्ता, सुशील अग्रवाल, श्रीमती मंजू वार्ष्णेय, यश गुप्ता, वैभव गुप्ता और अतुल जायसवाल भी उपस्थित रहे।
पूजा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा और गगनभेदी उद्घोष “गणपति बप्पा मोरया” से वातावरण गूंजता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  100 प्रतिशत मतदान कराकर नव इतिहास बनाएंगे


सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत पंडित नवीन जोशी के प्रवचनों से हुई, जिसमें उन्होंने श्री गणेश महिमा का वर्णन किया। इसके बाद सनातन धर्म पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में नृत्यम डांस व म्यूजिक अकादमी द्वारा समुद्र मंथन, मीनाक्षी डांस क्लासेस द्वारा गणेश वंदना, डी हाउस एंड आर्ट स्टूडियो द्वारा कृष्णा एक्ट और प्रकाश डांस अकादमी द्वारा वेस्टर्न क्लासिकल डांस समेत कई शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा।
कार्यक्रम में रामबाबू जायसवाल, तनुज गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, भगवान सहाय, नीरज प्रभात गर्ग, राजीव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन सुरेश केशरवानी, भुवनेश गुप्ता, निशुल्क अग्रवाल और आवेश गर्ग ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement