Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में खुलेगा नशा मुक्ति केंद्र और आधुनिक कैथ लैब: धामी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री वापस जाओ” के लगे नारे, धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा

सीवरेज ट्रीटमेंट और लिगेसी बेस प्लांट का किया लोकार्पण, चिड़ियाघर के लिए बजट देने की घोषणा

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी में रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर यूथ कांग्रेस और गौला खनन संघर्ष समिति ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया। मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगे। कांग्रेसियों ने काले गुब्बारे उड़ाए और उनकी गिरफ्तारी हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया।

मुख्यमंत्री ने 35.58 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण किया। कहा कि सरकार लगातार राज्य की जनता की भलाई के लिए विकास कार्यों में जुटी हुई है। यह ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छता की ओर सरकार का एक बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के चिड़ियाघर बनाए जाने के लिए बजट दिए जाने की घोषणा की। देवभूमि को ड्रग्स फ्री करने के अभियान में हल्द्वानी में एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की घोषणा की। हल्द्वानी में आधुनिक कैथ लैब बनाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  करवाचौथ 10 अक्तूबर को: सुखी दांपत्य जीवन व पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

इससे पूर्व मुख्यमंत्री के हल्द्वानी पहुंचने पर विरोध प्रदर्शन हुए। यूथकांग्रेसी ने उड़ाए काले गुब्बारे, गिरफ्तार, गौला खनन संघर्ष समिति के आह्ववान पर खनन से जुड़े लोग सड़कों पर उतर आये।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता हत्या कांड पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जाँच करवाने व बदहाल स्वस्थ सेवाओं को ठीक करने राजपुरा में सीवर लाइन के निर्माण शहरी विकास प्रधिकरण की तानाशाही आदि के विरोध में युवा काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध करते हुये काले गुब्बारे हवा में उड़ा दिये। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस हिरासत में बेटा, सदमे में मां की मौत: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा

Select Language

Advertisement