Connect with us

देहरादून

यूट्यूबर UK07 राइडर अनुराग डोभाल का भयानक एक्सीडेंट! 150 की स्पीड पर इंस्टाग्राम लाइव और फिर…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के यूट्यूबर UK07 राइडर (अनुराग डोभाल) का कार एक्सीडेंट। इंस्टाग्राम लाइव पर 150 की स्पीड में दिखे भावुक, मां को कहा गुडबाय। जानें पूरी खबर।

देहरादून। मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया UK07 राइडर के नाम से जानती है, शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है जब वह इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे। लाइव वीडियो के दौरान अनुराग अपनी कार को बेहद तेज रफ्तार में चलाते हुए नजर आए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुराग की कार की रफ्तार लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। इस दौरान वह काफी भावुक और मानसिक तनाव में दिखाई दे रहे थे। लाइव स्ट्रीम में वह खुद को थप्पड़ मारते हुए भी दिखे, जिससे उनके प्रशंसक काफी चिंतित हो गए। अचानक कार सड़क किनारे टकरा गई और उसी पल इंस्टाग्राम लाइव बंद हो गया।
हादसे से ठीक पहले अनुराग ने बेहद भावुक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कैमरे के सामने कहा, “इट्स अ गुड बाय”। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए भावुक संदेश दिया और कहा, “मां, अगली बार आऊंगा तो प्यार देना।” फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस सटीक स्थान पर हुई और उन्हें कितनी गंभीर चोटें आई हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अनुराग काफी तनाव में थे। 4 मार्च को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक विस्तृत वीडियो साझा किया था। उस वीडियो में उन्होंने अपने पारिवारिक विवाद, शादी की चर्चा और कानूनी उलझनों के बारे में खुलकर बात की थी। उनके चाहने वाले अब सोशल मीडिया पर उनकी सलामती के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।
सूत्रों के मुत्सबिक शनिवार को जारी किए गए लाइव सत्र के दौरान, अनुराग ने अपनी गाड़ी को तेज़ गति से चलाया और मेरठ ‑ गाजियाबाद हाईवे पर डिवाइडर से टकरा दिया। यह हादसा इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ, जिसे उनके फॉलोअर्स ने देखा। घायल अनुराग को मेरठ के सुभारती अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सीय टीम उनकी देखरेख में जुटी है।
परिवार के विवादित बयानों के बीच, अनुराग के भाई कलम इंक ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है और आरोप लगाया है कि अनुराग की शिकायतें एकतरफ़ा हैं और वे ध्यान आकर्षित करने के लिए यह सब कर रहे हैं। दूसरी ओर परिवार के कुछ सदस्यों ने दावे को खंडित करते हुए इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। घटना की जांच पुलिस कर रही है कि तेज गति से हुई इस टक्कर का कारण केवल दुर्घटना था या किसी और कारक ने भूमिका निभाई। इस बीच फैंस और सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ता इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement