Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
धारी पहुँचे विशेष कार्यधिकारी ने विकास कार्यो का लिया जायजा


धारी विकासखंड के विभिन्न गांव में जाकर किया जनसंवाद

धानाचूली(नैनीताल)। उत्तराखंड शासन द्वारा विशेष कार्यधिकारी ललित मोहन आर्य द्वारा विकासखंड धारी के सरकारी विकास कार्यो की समीक्षा कर उनका निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा सहित अन्य विकास कार्य का निरीक्षण कर आम जनता से जनसंवाद कर स्थानीय अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को भी सुना।

जनपद नैनीताल के धारी विकास खण्ड पहुँचे विशेष कार्यधिकारी क्रियान्वयन विभाग उत्तराखंड शासन ललित मोहन आर्या द्वारा ग्राम पंचायत कौल में अमृत सरोवर, एसएचजी आउटलेट स्टॉल,धानाचूली में भी एसएचजी आउटलेट स्टॉल, दीनी मल्ली में जनसंवाद ,प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यो की समीक्षा, मजयूली में जन संवाद, सिलालेख में पोखराखेत खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बैठक में ग्राम विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि ,पशुपालन, उद्यान, पंचायत राज ,लघु सिंचाई आदि विभागों की समीक्षा बैठक ली।

विशेष कार्यधिकारी श्री आर्य ने पेंशन योजनाओं, प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना आदि के बारे में जानकारी प्राप्ति की। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य सरना द्वारा पेंशन योजनाओं में बीपीएल सर्वे 2002 के तहत पात्रता होने को व्यावहारिक बताया तथा मांग की पेंशन हेतु पात्रता आय प्रमाण पत्र के आधार पर निर्धारित की जाए । पशुपालन विभाग की ओर से विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दें। सहायक कृषि अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि विकासखंड धारी में सब्सिडी पर पावर टिलर को वितरित किये जाने की बारे में जानकारियां दी। उपस्थित बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग की गई कि उद्यान विभाग के द्वारा उद्यमियों को बागवानी तथा दवा उपयोग करने हेतु प्रशिक्षण की भी व्यवस्था किए जाने की मांग की, ताकि योजनाओं का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा सके। वही कृषि विभाग द्वारा जंगली जानवरों से बचने हेतु सोलर फेंसिंग की योजना बनाए जाने की मांग उठाई ।

बैठक में खंड विकास अधिकारी जगदीश चंद्र पंत खंड, शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, सहायक कृषि अधिकारी एमसी जोशी, ग्राम विकास अधिकारी धीरज जोशी, केसी दानी, दीपक पांडे, एबीडीओ संजय गांधी, दिनेश चंद्र जोशी, रवि कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›