Connect with us

देहरादून

देहरादून के पटेलनगर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, कार और बाइक सवारों के बीच खूनी जंग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में निजी संस्थान के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी। कार और बाइक सवार बदमाशों में झड़प, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी।

देहरादून। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एक निजी संस्थान के बाहर दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। हथियारों से लैस बदमाशों ने सरेराह गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक संदिग्ध कार सुबह से ही सड़क किनारे खड़ी थी। दोपहर के समय लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस कुछ युवक बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे। बाइक सवारों को अपनी तरफ आते देख कार में सवार लाल शर्ट पहने युवक ने पिस्टल निकालकर जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच भयानक झड़प हुई, जिसमें बाइक सवारों ने लाठियों से कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार और बाइक सवार दोनों गुट मौके से भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और स्थानीय दुकानदारों में दहशत फैल गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश या पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गाड़ियों के नंबरों के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Select Language

Advertisement