Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

2566 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में रहेंगे मेहमान, दो जिलों पर है अहम जिमेदारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर- रामनगर में कल मंगलवार से होने जा रहे जी-20 सम्मेलन में आने वाले अतिथि कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे। जिसकी मुख्य जिम्मेदारी प्रदेश के दो जिले उधमसिंहनगर व नैनीताल की है। जिसे लेकर दोनों ही जिले की पुलिस अपने स्तर पर सतर्क हो गई है। बॉडर पर चेकिंग से लेकर यात्रा मार्ग पर पुलिस के पैनी नजर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर से लेकर नैनीताल तक सड़कों व आयोजन स्थल के बाहर पुलिस छावनी बन चुकी है। प्रदेश के 2566 पुलिस कर्मियों सहित आठ कंपनी पीएसी को सुरक्षा में लगाया गया है। आइजी समेत दो एसएसपी खुद भी मोर्चे पर डटे रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सल्ट रानीखेत से भाजपा विधायक महेश जीना के खिलाफ देहरादून कोतवाली में मुकदमा दर्ज

“जिम कार्बेट पार्क से सटे ढिकुली गांव में काल 28 से 30 मार्च तक जी-20 सम्मेलन प्रस्तावित हैं। अतिथियों के सुरक्षा की जिम्मेदारों दो जिलों के पुलिस कप्तानों की है। इसमें बड़ी जिम्मेदारी आइजी कुमाऊं डा. नीलेश आनंद भरणे को दी गई है। आइजी लगातार दोनों जिलों के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। डिमांड के हिसाब से मुख्यालय को पत्र भेजकर फोर्स मंगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान : घर के बाहर गाड़ी खड़ी की तो अब होगा चालान

Select Language

Advertisement