Connect with us

हल्द्वानी

राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज व सेना अपमान के विरोध में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के खिलाफ फूंका पुतला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दलित छात्रों से मुलाकात करने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किए जाने तथा भाजपा नेताओं विजय साह और जगदीश देवड़ा द्वारा सेना का कथित अपमान करने के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में बुधपार्क में भाजपा नेताओं का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया गया।

जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे संवेदनशील नेता को बिहार में दलित छात्रों से मिलने से रोकना और फिर उन पर मुकदमा दर्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकार की अलोकतांत्रिक सोच को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पीआरडी जवान से ट्रांसफर के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि भाजपा एक तरफ तिरंगा यात्रा निकाल रही है, तो दूसरी ओर उनके ही नेता सेना का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर सरकार के कथित ढुलमुल रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह देश के लिए निराशाजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा पूरा क्षेत्र कर्फ्यू मुक्त, डीएम ने जारी किए आदेश

इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें रक्षित सिंह बिष्ट (प्रदेश महासचिव, NSUI), अक्षत पाठक (प्रदेश सचिव, NSUI), सौरभ कुमार (पूर्व उप सचिव, छात्र संघ), अजय कुमार, राहुल रावत, चंदन गरिया, तनिष्क भट्ट, दीपक बिष्ट, मिथ्याक्ष, रुद्राक्ष बिष्ट, यश कवड़ियल, पार्थ धपोला, प्रियांशु बिष्ट, गौरव सिंह धपोला, और अजय नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement