Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी: कार खाई में गिरी, दो शिक्षकों और एक महिला की दर्दनाक मौत

गदरपुर।शनिवार दोपहर गदरपुर के पिपलिया नंबर एक गांव में दर्दनाक हादसे में नर्सरी कक्षा की चार वर्षीय बच्ची की स्कूल बस की चपेट में आकर मौत हो गई। इस लापरवाहीपूर्ण घटना के बाद पुलिस ने बस चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।

पिपलिया नंबर एक निवासी तापस मंडल एक निजी कंपनी में पेंटर हैं। उन्होंने अपनी बेटी तृषा मंडल का कुछ दिन पहले ही आनंद पब्लिक स्कूल, पिपलिया नंबर दो में दाखिला कराया था। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद तृषा अन्य बच्चों के साथ बस से घर लौट रही थी। उसकी दादी उसे लेने के लिए बस स्टॉप पर पहुंची थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही तृषा बस से उतरने लगी, चालक ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी। संतुलन बिगड़ने से तृषा गिर गई और बस का पिछला टायर उसके ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ वैभव सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों ने स्कूल प्रशासन और बस स्टाफ की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश जताया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›