Connect with us

हल्द्वानी

मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन द्वारा ‘सर्जना’ गोष्ठी का भव्य आयोजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल, नहर कवरिंग, मुखानी रोड पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा ‘सर्जना’ विचार गोष्ठी का आयोजन कर मातृत्व और स्त्रीशक्ति पर विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम में महिलाओं को बैच, प्रतीक चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से नेशनलिस्ट ऑफ जर्नालिस्ट इंडिया की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी को सर्जना चित्र भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने कुशलता से किया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट हल्द्वानी के गौलापार शिफ्ट करने के आदेश का हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने किया स्वागत

संस्था अध्यक्ष नवीन पन्त ने सभी अतिथियों का स्वागत कर मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि दया जोशी ने अपने संबोधन में कहा, “सर्जना में ही संसार समाहित है, हर दिन मां को समर्पित होना चाहिए।” उन्होंने सारथी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर चार नए सदस्यों – डॉ. उमा जोशी, दया पन्त, रुपाली सक्सेना, और मुन्नी पन्त को संस्था की सदस्यता प्रदान कर आई कार्ड पहनाया गया। सभी ने संस्था के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। गोष्ठी के दौरान सदस्यों द्वारा विचार व्यक्त किए गए और कविताएं भी प्रस्तुत की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  1200 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का एक और आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

कार्यक्रम में पूजा पन्त द्वारा बनाए गए सर्जना चित्र को मुख्य अतिथि को भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ सदस्य प्रदीप सबरवाल, डॉ. जाकिर हुसैन, केतन जैसवाल, संतोष गौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस भव्य आयोजन में संस्था के कई पदाधिकारी एवं सदस्य जैसे दीक्षा पन्त पाण्डे, रंजना जोशी, बबिता टकवाल, रमा जोशी, वर्षा टंडन, भावना जोशी, हेमा जोशी, मीना साही, भावना पांडे, शीला भट्ट, कौशल्या जोशी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement