Report by : CWN Desk
Published at :
ज्वालापुर(हरिद्वार)- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से सोमवार को शराब तस्कर को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस को 52 पव्वे अवैध देसी शराब के मिले हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ एसएसपी अजय सिंह के दिशा-निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को एक शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को उसके पास से 52 पव्वे अवैध देसी शराब के मिले हैं। पुलिस पूछताछ में उसने अपना प्रमोद निवासी मोहल्ला कैथवाडा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की है।