Report by : CWN Desk
Published at :
मां शीतला देवी मंदिर में 101 किलोग्राम का घंटा अर्पित, भक्तों में खुशी की लहर

हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी गोविंद बिष्ट द्वारा मां शीतला देवी मंदिर में 101 किलोग्राम वजनी विशालकाय घंटा अर्पित किया गया। यह घंटा मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थापित किया गया है, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण और भी सजीव हो गया है।
घंटा अर्पण के इस पावन अवसर पर गोविंद बिष्ट जी के साथ सचिन शाह, मलाई बिष्ट, हेम दुर्गापाल, विक्की कौटिल्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूजा-अर्चना के साथ मां शीतला देवी का आशीर्वाद लिया।
गोविंद बिष्ट जी ने बताया कि यह घंटा श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है और वह इसे माता के चरणों में समर्पित कर स्वयं को धन्य मानते हैं। मंदिर समिति व स्थानीय भक्तों ने इस पुण्य कार्य के लिए गोविंद बिष्ट जी का आभार व्यक्त किया। यह पहल न केवल मंदिर की शोभा बढ़ाएगी बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी। मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।

मां शीतला देवी मंदिर में 101 किलोग्राम का घंटा अर्पित, भक्तों में खुशी की लहर
मां शीतला देवी मंदिर में 101 किलोग्राम का घंटा अर्पित, भक्तों में खुशी की लहर
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›