Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार: संदिग्ध हालात में मासूम की मौत: सीसीटीवी में दिखा पड़ोसी किशोर, मां की अपील पर कब्र से निकाला गया शव

गंगोलीहाट। करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित मोना गांव के 22 वर्षीय युवक सूरज सिंह भंडारी की शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सूरज अपने दोस्त कमल भंडारी के साथ गंगोलीहाट बाजार से दादी की तेरहवीं का सामान खरीदकर गांव लौट रहा था। गांव तक वाहन मार्ग न होने के कारण उन्हें पाताल भुवनेश्वर क्षेत्र से तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

वापसी के दौरान कीचड़ भरे फिसलन वाले रास्ते में सूरज का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। देर शाम तक जब वह गांव नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। खाई में गिरा मिलने पर ग्रामीणों ने सूरज को बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा न सिर्फ परिजनों बल्कि पूरे गांव के लिए गहरा सदमा बन गया। सड़क न जुड़ पाने की वजह से ग्रामीणों को रोजाना ऐसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गांव वालों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुविधा की मांग की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›