Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रप्रयाग में सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी

टनकपुर: टनकपुर में गुरुवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना में एक टैक्सी चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 41 वर्षीय नरेंद्र मिश्रा पुत्र व्यास मिश्रा, निवासी वॉर्ड पांच रोडवेज वर्कशॉप के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मिश्रा पीलीभीत चुंगी के पास किसी व्यक्ति से कहासुनी के बाद हाथापाई में उलझ गए। इसी दौरान आरोपी ने नरेंद्र के सीने में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉ. नौनिहाल सिंह के अनुसार, मृतक के सीने पर चाकू का गहरा घाव था और वह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि फिलहाल टैक्सी चालक की मौत की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›