Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

रानीखेत में ढाई माह बाद पिंजरे में फंसा आदमखोर गुलदार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत। दैना गांव में आदमखोर गुलदार पिंजडे में फंस गया। 2022 नवंबर में इसी गांव में गुलदार ने ग्रामीण को शिकार बनाया था। जनाक्रोश के बीच वन विभाग ने पिंजडा लगाया था। ढाई माह बाद दहशत में जी रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। वन विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। 30 नवंबर की शाम कालीगाढ़ पट्टी की कुंवाली घाटी स्थित दैना गांव (द्वाराहाट ब्लाक) निवासी 65 वर्षीय मोहन राम को गुलदार ने मार डाला था। अगले दिन गांव से लगभग एक किमी दूर गधेरे में मोहन राम का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement