Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि उनकी पत्नी तानिया की डिलीवरी होनी थी। राहुल ने बताया कि बुधवार की रात वह पत्नी को डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन डॉक्टर ने सुविधा कम होने का हवाला देते हुए सुशील तिवारी या दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा था। जिस पर वे अपनी सुविधा अनुसार पत्नी को सिविल लाइंस स्थित एक निजी हॉस्पिटल में लेकर आया था। यहां महिला डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि जच्चा बच्चा दोनों नॉर्मल है। डिलीवरी नॉर्मल हो जाएगी। रात करीब ढाई बजे डिलीवरी हुई थी। लेकिन पौन घंटे बाद डॉक्टर ने बताया कि नवजात की मौत हो गई है। राहुल का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह: मंदिर में हो रही थी नाबालिगों की शादी, परिजनों पर केस दर्ज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement