Report by : CWN Desk
Published at :
भाभी के बाद देवर ने भी गंगा में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश। 72 सीढ़ी घाट के समीप एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ युवक के रेस्क्यू के लिए सर्च अभियान चला रही है। दो दिन पूर्व इसी स्थान से युवक की भाभी ने भी गंगा में छलांग लगाई थी।


बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे एक युवक 72 सीढ़ी घाट के पास पहुंचा और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। लोग कुछ समझ पाते तब तक वह लोगों की नजरों से ओझल हो गया। युवक ने जैकेट, जूते, टोपी और मोबाइल फोन गंगा किनारे रख दिया था। युवक की पहचान राजन निवासी आमबाग, ऋषिकेश के रूप में हुई।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि बीते 18 फरवरी को एक महिला ने भी 72 सीढ़ी घाट के समीप गंगा में छलांग लगा दी थी। तब महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में महिला की पहचान सोनी (36) निवासी आमबाग के तौर पर हुई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बताया कि गंगा में कूदने वाले देवर और भाभी हैं। दोनों की गंगा में तलाश की जा रही है। हालांकि दोनों के गंगा में कूदने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह घटना 72 सीढ़ी घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। एक ही स्थान से दो लोगों का गंगा में छलांग लगाना चिंता का विषय है। पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और उचित कदम उठाने चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›