Report by : CWN Desk
Published at :

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी जी ने आज देहरादून सालावाला कॉम्प्लेक्स में पर्यावरण को समर्पित उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक “हरेला लोकपर्व” के उपलक्ष्य में उद्यान विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क फलदार पौधों के वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का वितरण किया गया।
कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी जी ने हरेला पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के संरक्षण का प्रतीक है। मंत्री जी ने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक संख्या में और पूरी निष्ठा से इस पर्व को मनाना चाहिए।