Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटर सवार छात्रा को बस ने कुचला, मौके पर ही मौत

कांवड़ ड्यूटी से लौटते वक्त सड़क हादसे में कांस्टेबल शुभम रावत की मौत, पुलिस विभाग में शोक
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल शुभम रावत की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वह कांवड़ मेला ड्यूटी से लौट रहे थे। हादसा धामपुर क्षेत्र में 27 जुलाई को हुआ, जब शुभम रावत ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे।
मूल रूप से ग्राम गोरण, जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी शुभम फिलहाल देहरादून में रह रहे थे। वर्ष 2017 में वे उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे और अपनी मेहनत व लगन से विभाग में अच्छी पहचान बना चुके थे।
उनकी इस असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग में गहरा शोक है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शुभम रावत का यूं अचानक चले जाना पूरे पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाग ने दिवंगत कांस्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित की है और परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया है। शुभम की असामयिक मृत्यु ने न केवल पुलिस विभाग, बल्कि उनके गांव और परिवार को भी गहरे दुख में डाल दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›