Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

अल्मोड़ा की महिला कांस्टेबल ममता खाती ने अमेरिका में रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जीते 6 पदक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने अमेरिका के बर्मिंघम, अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में भारत का परचम लहराया है। ममता ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण और 5 रजत पदक जीतकर देश, राज्य और अल्मोड़ा जनपद पुलिस का नाम रोशन किया है।
यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन 27 जून से 7 जुलाई 2025 तक आयोजित हुआ, जिसमें 70 से अधिक देशों के लगभग 8500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ममता खाती वर्तमान में अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात हैं और उन्होंने अपने कठिन परिश्रम और संकल्प से यह उपलब्धि हासिल की।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने ममता को उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ममता की इस उपलब्धि से न केवल उत्तराखंड पुलिस बल्कि पूरे राज्य को गर्व महसूस हुआ है। उनका यह प्रदर्शन प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement