Connect with us

हल्द्वानी

प्रेमी को सांप से डंसवाकर हत्या करवाने वाली प्रेमिका समेत फरार 4 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चारों आरोपियों के नेपाल भागने की आशंका, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए बनाई 4 टीमें
हल्द्वानी
। प्रेमी व्यापारी अंकित चौहान को सांप से डंसवाकर हत्या करवाने वाली प्रेमिका समेत फरार 4 आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। चारों आरोपियों के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई है। आरोपी प्रेमिका डॉली उर्फ माही अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गई है। वहीं डॉली के घर छानबीन करने में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं। बीते 15 जुलाई को हल्द्वानी के तीनपानी में कार में अंकित चौहान की लाश मिली थी जिसकी जांच में पुलिस को यह पता चला कि अंकित चौहान की हत्या उसकी प्रेमिका डॉली उर्फ माही ने कोबरा सांप से कटवा कर की है।
इस हत्याकांड में मास्टरमाइंड डोली के अलावा उसका आशिक दीप कांडपाल, सपेरा सहित पांच लोग शामिल थे, पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य चार आरोपी अब भी फरार हैं पुलिस ने चारों आरोपियों की धरपकड़ के लिए 25- 25 हजार का इनाम घोषित किया है, एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई है इन आरोपियों के नेपाल फरार होने की भी आशंका जताई गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement