Connect with us

देहरादून

अंकिता भंडारी केस: दिल्ली CBI ने दर्ज किया मुकदमा, VIP की तलाश में उत्तराखंड पहुंची टीम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज किया। ऋषिकेश और देहरादून पहुंची टीम ‘VIP’ राज का पर्दाफाश करने के लिए जुटा रही सबूत।

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब एक नया और बड़ा मोड़ आ गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में औपचारिक रूप से मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को सीबीआई की एक विशेष टीम सबूतों को जुटाने और मामले की गहराई से जांच करने के लिए देहरादून और ऋषिकेश पहुँच चुकी है।
बता दें कि सितंबर 2022 में ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को पहले ही उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। हालांकि, लंबे समय से इस हत्याकांड में शामिल एक ‘VIP’ के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, जिसकी अब सीबीआई जांच करेगी।
मामले में नया मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक प्रभावशाली व्यक्ति का जिक्र किया गया था। आरोप है कि अंकिता पर उस वीआईपी को ‘विशेष सेवाएं’ देने के लिए दबाव बनाया गया था। जनता के भारी आक्रोश और राजनीतिक दबाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 जनवरी 2026 को इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
सीबीआई अब वायरल वीडियो, डिजिटल साक्ष्य, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और गवाहों के बयानों की बारीकी से समीक्षा कर रही है। टीम रिसॉर्ट के आसपास के क्षेत्रों और चीला नहर का भी निरीक्षण कर सकती है जहाँ से अंकिता का शव मिला था। इस जांच से उम्मीद जागी है कि जल्द ही उस रहस्यमयी ‘VIP’ के नाम का खुलासा हो जाएगा जिसने इस पूरे मामले को विवादों में घेरे रखा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement