Connect with us

उधमसिंह नगर

किच्छा में मां ने रात में किशोरी का फोन छीना तो बेटी ने लगाई फांसी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। किच्छा में कोतवाली की एक कॉलोनी में रविवार सुबह एक किशोरी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी शनिवार रात को ढाई बजे फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस पर मां ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद मां नीचे कमरे में आ गई और किशोरी ने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया।
सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठी तो मां उसे जगाने गई। आवाज देने पर भी उसने कमरा नहीं खोला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में किशोरी पंखे से लटकी मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ देहरादून में जबरन सेल्फी लेने का प्रयास, नाराज होकर लौटी अभिनेत्री
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement