Connect with us

उधमसिंह नगर

किच्छा क्षेत्र में घर में घुसकर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। पुलभट्टा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक गांव की रहने महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि 21 अगस्त की दोपहर वह घास काटने जंगल गई थी। उसकी 15 साल की मानसिक रूप से कमजोर बेटी घर पर अकेली थी। उसकी गैर मौजूदगी में गांव निवासी आरोपी नन्हे घर में घुस गया और बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब वह घर पहुंची तो अभियुक्त बेटी से जबर्दस्ती कर रहा था। उसे देखकर आरोपी घर से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement