Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में एआर सीरीज फैंसी नंबरों की नीलामी, दो नंबर बिके 12.56 लाख में

हल्द्वानी। वाहनों के फैंसी नंबरों को लेकर लोगों का क्रेज एक बार फिर देखने को मिला। यूके 04 एआर सीरीज के वीआईपी नंबरों की नीलामी में वाहन मालिकों ने जमकर पैसे खर्च किए। सिर्फ दो नंबरों की बिक्री से ही परिवहन विभाग को 12.56 लाख रुपये की आमदनी हुई।
परिवहन विभाग ने आय बढ़ाने के लिए इस बार पांच सौ से अधिक नंबरों को फैंसी नंबरों की श्रेणी में रखा है। इनकी बुकिंग राशि दो हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक तय की गई है।
बृहस्पतिवार को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नंबर यूके 04 एआर-0001 रहा। इसकी बोली एक लाख रुपये से शुरू हुई और अंत में बढ़कर 7.49 लाख रुपये पर खत्म हुई। वहीं, नंबर यूके 04 एआर-0009 की नीलामी भी एक लाख से शुरू होकर 5.07 लाख रुपये तक पहुंची।
इसी तरह 0007 नंबर 3.31 लाख रुपये और 0003 नंबर 1.57 लाख रुपये में खरीदारों को मिले। परिवहन विभाग को इन वीआईपी नंबरों से अच्छी-खासी आय हुई है।
गौरतलब है कि पिछली सीरीज में भी इन खास नंबरों का क्रेज देखने को मिला था और इस बार भी वाहन मालिकों ने इन्हें हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा दिखाई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›