Connect with us

उधमसिंह नगर

डांट से नाराज़ युवक ने की चाची की हत्या, मां और भाई घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जसपुर। एक मामूली झगड़े ने भयावह रूप ले लिया जब 22 वर्षीय युवक ने अपनी चाची की हत्या कर दी और मां तथा चचेरे भाई को घायल कर दिया। गुरुवार रात को जसपुर के ग्राम मेघावाला में यह सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी शैंकी पुत्र तेजपाल का गुरुवार को अपनी मां रेखा चौहान से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर उसने घर में रखे पाटल (लोहे की छड़) से मां पर हमला कर दिया, जिससे उनकी दो अंगुलियां कट गईं। इसके बाद आरोपी पास ही में रहने वाले अपने चाचा राकेश के घर पहुंचा और चचेरे भाई हर्षित पर हमला किया। हर्षित ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी भी दो अंगुलियां कट गईं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

बीच-बचाव के लिए आई चाची सुनीता पर शैंकी ने बेरहमी से पाटल से सात वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने राकेश की तहरीर पर शैंकी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली सीमेंट की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

शुक्रवार को एएसपी अभय सिंह एवं सीओ दीपक कुमार ने मीडिया को मामले की जानकारी दी और बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शैंकी अपने चाचा राकेश से डांट-फटकार की वजह से नाराज था और उसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement