Report by : CWN Desk
Published at :
रत्नाकर की जगह बागेश्वर के एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव को हरिद्वार भेजा
हरिद्वार। सरकार ने हरिद्वार के एआरटीओ प्रशासन रत्नाकर सिंह का बागेश्वर तबादला कर दिया। रत्नाकर की जगह बागेश्वर के एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव को भेजा गया है।
परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने तबादले के आदेश जारी कर दिए। दोनों अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। मालूम हो कि कुछ दिन पहले एआरटीओ रत्नाकर का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें और एक अधीनस्थ के बीच हाथापाई होती दिख रही थी। यह मामला संज्ञान में आने पर शासन ने जांच बैठा दी थी।