Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून एयरपोर्ट से बांग्लादेशी नागरिक 14800 डॉलर के साथ पकड़ा

सऊदी से वाया दिल्ली होकर आया था यहां, जाना था सहारनपुर, पहले ही पकड़ा गया
देहरादून। इनकम टैक्स विभाग और पुलिस की संयुक्त चेकिंग कार्रवाई में देहरादून एयरपोर्ट से एक विदेशी नागरिक से अमेरिकी डालर बरामद किए गए है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मध्यनजर एयरपोर्ट पर इस तरह के चेकिंग अभियान को चलाया जा रहा है। सूचना पर इनकम टैक्स विभाग व स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई के अनुसार 16 अप्रेल की रात्रि इनकम टैक्स विभाग के सहायक निदेशक आबिद अली ने फोन पर सूचना दी की एक बांग्लादेशी नागरिक विदेशी मुद्रा के साथ एयरपोर्ट पर आ रहा है सूचना पर निरीक्षक सीआईएसएफ सुधीर थापा, इनकम टैक्स विभाग के निरीक्षक योगेश पाल व पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया।
एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बांग्लादेश के नागरिक मोहम्मद राफसन पुत्र सिराजुल इस्लाम निवासी सिंह बागुरा चटकील नोआखाली बांग्लादेश के पास से यूएस डालर 100-100 के 148 नोट कुल 14800 यूएस डालर( भारतीय मुद्रा में 12 लाख 39 हजार 91 रुपये) बरामद हुए है।
पूछताछ में विदेशी नागरिक ने बताया कि वह एक रोमन गिफ्ट कंपनी में काम करता है और वह सऊदी अरब से दिल्ली होते हुए जौलीग्रांट आया था। और क्राफ्ट आइटम खरीदने के लिए सहारनपुर जा रहा है। जिसके लिए वह यह डालर साथ लाया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कानून के मुताबिक इस प्रकार की धनराशि डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट में जिक्र करनी आवश्यक है। परंतु मौके पर विदेशी नागरिक मोहम्मद राफसन से जब अमेरिकन डालर के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वेध अभिलेख या डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं कर पाए। इसके बाद उक्त धनराशि को फिलहाल जब्त कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›