Report by : CWN Desk
Published at :
किच्छा: शराबी पति की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की हत्या, भाई और साढ़ू के साथ मिलकर गमछे से घोंटा गला

अल्मोड़ा। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी की जान चली गई। खैरना स्थित अल्मोड़ा अर्बन बैंक में कार्यरत 42 वर्षीय नरेंद्र सिंह बजेठा, निवासी खत्याड़ी (अल्मोड़ा), अपनी बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे, तभी क्वारब पुल के पास सामने से आ रही केमू बस ने उन्हें कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केमू बस एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी, उसी दौरान सामने से आ रही बाइक को संभालने का मौका नहीं मिला और वह सीधा उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर क्वारब चौकी इंचार्ज गोविंदी टम्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सीएचसी सुयालबाड़ी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›