Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
नैनी नैलपड़ में युवाओं ने होली के बाद किया भंडारा

दीपक वर्मा की पहल पर आयोजन, पूरा गांव हुआ शामिल

नैनी चौर्गखा (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के लगभग सभी गाँवों के मंदिरों में आज सार्वजनिक भंडारा किया गया। जिन गाँवों में होली होती है वहां होली के दूसरे दिन सार्वजनिक भंडारा किया जाता है। पहाड़ों में ऐसी परंपरा है।
नैलपड़ में होली नहीं होती है। गांव के युवा दूसरे गांवों में होली देखने जाते हैं । दूसरे गांव की होली में उतना मजा कहाँ, जितना अपने गांव में। जिस कारण गाँव के युवा मायूस थे। इस बार गांव के कुछ नौजवानों ने होली के आखिरी दिन भगवती मंदिर नैलपड़ में होली का आयोजन किया।  जिसमें युवाओं ने होली गायन और डीजे पर डांस कर होली का लुत्फ़ उठाया। वहीं दूसरी तरफ दीपक वर्मा ने हनुमान मंदिर में भंडारा कर,कसर पूरी कर दी। वैसे दीपक वर्मा साल में दो- तीन बार हनुमान मंदिर में भंडारा करते रहते हैं।
होली का आयोजन करने वाले युवावों में ग्राम प्रधान मोहन सिंह, मनोज खनी, बसंत खनी, राम सिंह, विमल, विक्की, महिपाल, रवि, गोलू, दीपक, कमलेश, हरीश सिंह, आदि लोग मौजूद रहे। कृष्ण सिंह और राम सिंह ने गांव में होली का आयोजन करने वाले युवाओं को बधाई दी है।

नैनी नैलपड़ में युवाओं ने होली के बाद किया भंडारा
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›