Connect with us

देहरादून

देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते JE फैसल खान गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। ऋषिकेश पशुलोक बैराज के JE फैसल खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। विजिलेंस की टीम ने एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 50 हजार रुपये की अवैध रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी इंजीनियर की पहचान फैसल खान के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में ऋषिकेश के पशुलोक बैराज से जुड़े कार्यों में तैनात था।
मिली जानकारी के मुताबिक, पशुलोक बैराज ऋषिकेश में एक टेंडर का कार्य कराया गया था। इसी कार्य के बकाया भुगतान के एवज में जेई फैसल खान द्वारा संबंधित ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से कर दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामले की गोपनीय तरीके से जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी विजिलेंस के निर्देशन में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता विभाग की इस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम के साथ दबोच लिया। आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस अधिकारियों का साफ कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना होगी तेज, सीएम धामी ने दिए निर्देश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement