Connect with us

देहरादून

भाजपा महानगर अध्यक्ष देहरादून ने निर्धन बेटी का विवाह कराया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पिछले दिनों वार्ड 24 शिवाजी नगर में नगर भीषण अग्निकांड में कई परिवारों की झुग्गी जलकर खाक हो गई थी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। इसी बीच एक गरीब परिवार ने बताया कि उसकी बेटी की शादी होनी है। शादी का सामान जलकर राख हो गया। अध्यक्ष की ओर से उसकी बेटी की शादी के लिए 21000 रुपये देने की घोषणा की थी।
शनिवार को अध्यक्ष ने स्थानीय निवर्तमान पार्षद विशाल कुमार एवं वार्ड़ के स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के साथ विवाह के लिए बेटी के पिता को शगुन के तौर पर धनराशि भेंट की। अध्यक्ष ने ने नव दंपती को सुखद वैवाहिक जीवन का अशीर्वाद भी प्रदान किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, निवर्तमान पार्षद विशाल कुमार, पूर्व पार्षद मुरलीधर शर्मा, वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, दशरथ साहनी, तुलसी साहनी, रणजीत सिह, राजेश दास, संजय वाल्मीकी, अंकित वाल्मीकी, हरी सिंह, अनुज तायल, राकेश कोठियाल आदि स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement