Connect with us

नई दिल्ली

हल्द्वानी: बिठौरिया में फंदे से लटका मिला ठेकेदार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के बिठौरिया में किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला राजेश मौर्य का शव। पिता ने साजिशन हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी।

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिठौरिया नंबर-2 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ किराये पर रहने वाले 24 वर्षीय पेंटर ठेकेदार राजेश मौर्य की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकी मिली। मृतक मूल रूप से नवाबगंज, बरेली (यूपी) का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
राजेश का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका देख बड़े भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। राजेश पड़ोस में ही रहने वाले अपने पिता और भाई से अलग एक टिनशेड वाले कमरे में रहता था। परिजनों ने पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता मिही लाल मौर्य का कहना है कि राजेश के पैरों पर चोट के निशान हैं और कपड़ों में मिट्टी लगी हुई है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिशन हत्या कर शव को लटकाया गया है। मौके पर पहुंची मुखानी और काठगोदाम पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया है कि यदि परिजनों द्वारा हत्या की तहरीर दी जाती है, तो जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement