Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: होटल की आड़ में देह व्यापार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सात गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। उत्तराखंड में होटल की आड़ में देह व्यापार का गोरखधंधा तेजी से फैलता जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र के डैंसो चौक के पास एक होटल में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह रैकेट होटल के मालिक, मैनेजर और एक ब्रोकर के जरिए संचालित किया जा रहा था। ब्रोकर विभिन्न राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से महिलाओं को लाकर इस गोरखधंधे में धकेल रहा था। पुलिस ने होटल में मौजूद सभी सात लोगों को गिरफ्तार कर सिडकुल थाने भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस रैकेट का संचालन मुख्य रूप से व्हाट्सएप के जरिए किया जा रहा था और इसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था। पुलिस अब फरार ब्रोकर और होटल मालिक की तलाश में दबिश दे रही है। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी इस होटल पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन फिर भी अवैध गतिविधियां लगातार जारी थीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल मालिक को बचाने में कौन-कौन मदद कर रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement