Report by : CWN Desk
Published at :
ब्राउन त्रिंकेट सांप वन विभाग ने पकड़कर कालाढूंगी मार्ग के जंगल में छोड़ा
ब्राउन त्रिंकेट सांप वन विभाग ने पकड़कर कालाढूंगी मार्ग के जंगल में छोड़ा

(कमल जगाती)
नैनीताल।
भावली के एयर फोर्स स्टेशन के सीवर टैंक में घुसे ब्राउन त्रिंकेट सांप को वन विभाग के स्नेक कैचर ने पकड़कर कालाढूंगी मार्ग के जंगल मे छोड़ दिया है। ब्राउन त्रिंकेट नामक इस सांप ने दो तीन दिनों से क्षेत्र में लोगों को काटने का प्रयास किया, जिसके बाद वन विभाग से शिकायत की गई।
नैनीताल में भावली के घोड़ाखाल मार्ग के एयर फोर्स स्टेशन में एक सांप ने पिछले कुछ दिनों से कुछ लोगों पर हमला कर भय का माहौल पैदा कर दिया था। विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद विभाग ने स्नेक कैचर निमिष दानू को सांप पकड़ने के लिए भेजा। निमिष ने बताया कि ब्राउन त्रिंकेट सांप एयर फोर्स स्टेशन के सीवर टैंक में घुस गया, जहां से उसे बमुश्किल निकाला गया। लगभग आठ फ़ीट का वयस्क सांप लंबी जुगत के बाद काबू में आया। निमिष और उसके साथी नंदन सिंह ने उसे एक बोरे में डालकर नैनीताल पहुंचाया। सांप को कालाढूंगी रोड के जंगल मे आजाद कर दिया गया, तांकि वो दोबारा क्षेत्र में हंगामा न मचा सके। निमिष ने ये भी बताया कि ये सांप जहरीला तो नहीं होता है लेकिन इससे प्लेग जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›