Connect with us

देहरादून

होटल में बुलाया, शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पटेलनगर थाने में क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने शिकायत में बताया कि सचिन नेगी निवासी वीरपुर, विलासपुर कांडली एक कंपनी में उसके साथ पूर्व में काम करता था। आरोपित ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया और दोनों साथ घूमने लगे।
वर्ष 2017 में आरोपित पीड़िता को शिमला बाईपास रोड स्थित गेस्ट हाउस में लेकर गया। जहां मना करने के बावजूद युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से कई बार आरोपित युवती के साथ संबंध बनाता रहा। वर्ष 2021 में आरोपित पढ़ाई करने के लिए विदेश चला गया।
पिछले वर्ष 28 अप्रैल को युवक वापस लौटा और उसने युवती के साथ फिर से संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपित उसे टालने लगा। बीते दिसंबर में युवक की विदेश में नौकरी लग गई और उसने युवती से शादी से इंकार कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement