Report by : CWN Desk
Published at :
किच्छा: शराबी पति की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की हत्या, भाई और साढ़ू के साथ मिलकर गमछे से घोंटा गला

पिथौरागढ़। जिले के विण ब्लॉक के लेलू क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी पद पर चुनाव लड़ने वाले 54 वर्षीय लक्ष्मण गिरी ने शुक्रवार रात जहर खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

लक्ष्मण गिरी ने हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के लिए नामांकन किया था। 31 जुलाई को हुई मतगणना में उन्हें महज 15 मत मिले, जो पांच प्रत्याशियों में सबसे कम थे। परिणाम से आहत होकर लक्ष्मण ने शुक्रवार देर शाम अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उनकी तबीयत बिगड़ने पर रात करीब 10 बजे उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. अब्दुल की देखरेख में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। लक्ष्मण गिरी पिथौरागढ़ के लेलू ग्राम पंचायत के तोक सन निवासी थे और वड्डा में एक चाय की दुकान चलाते थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लक्ष्मण पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने यह कदम चुनाव में हार के कारण उठाया या इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद था। क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और चर्चा दोनों का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›