Report by : CWN Desk
Published at :
मसूरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, कार सवार 6 लोगों में दो की मौत

देहरादून। मसूरी मार्ग पर शिवालिक मैगी पॉइंट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार 6 लोगों में दो की मौत हो गई।
आज दिनाँक 13 सितंबर 2024 को प्रातः डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल मसूरी थाना प्रभारी से संपर्क किया गया, जिन्होंने जानकारी दी कि कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच शिवालिक मैगी प्वाइंट के पास एक टाटा टियागो कार (UP 46M 6977)अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। इस आपात स्थिति में एसडीआरएफ की टीम की तुरंत आवश्यकता है।
प्राप्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा के प्रभारी ASI श्री विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में तत्काल SDRF टीम घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 06 लोग सवार थे। इनमें से 03 व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे, जिनमें मामूली चोटें आई थीं। शेष तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर 01 घायल व्यक्ति को बाहर निकाला व 02 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›