Report by : CWN Desk
Published at :
मुम्बई से 380 करोड़ की धोखाधड़ी का फरार आरोपी उत्तराखंड में यहां हुआ गिरफ्तार

देहरादून। गुजराडा मानसिंह के पास प्रापर्टी डीलर पर कार चढ़ाने वाले दो आरोपितों को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल प्रापर्टी डीलर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था, जबकि आरोपित फरार हो गए थे।
पुलिस ने आरोपित नकुल यादव निवासी मांडेसर गुरुग्राम हरियाणा, वर्तमान निवासी बीमा विहार राजपुर और नीरज शर्मा निवासी जनकपुरी साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी आईटी पार्क को आइटी पार्क क्षेत्र से दबोचा। थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट के अनुसार, उदित सिंह निवासी जीएमएस रोड ने तहरीर दी कि वह कार से गुजराडा मानसिंह से सहस्रधारा क्रासिंग की तरफ जा रहे थे। कार में उनके दोस्त आशु व आशीष शर्मा भी बैठे थे। गुजराडा मानसिंह के पास उनकी कार के पीछे से अन्य कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर मारने वाली कार दिल्ली में पंजीकृत है। पीछे बैठा आशीष शर्मा बाहर आया अपनी कार को देखने लगा। तभी पीछे की कार में सवार कुछ युवक गाली देने लगे और धमकी दी कि चुपचाप चले जाओ नहीं तो तुम्हें गोली मार देंगे। कुछ देर बाद उदित भी कार से उतरा और पुलिस बुलाने का प्रयास करने लगा।
इसी बीच आरोपितों ने उदित व आशीष पर कार चढ़ा दी, जिसके कारण आशीष को काफी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपित कार सहित फरार हो गए। वह आशीष को सिनर्जी अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाशी की गई। आइटी पार्क चौकी प्रभारी शोएब अली ने टीम के साथ सहस्रधारा रोड के करीब 250 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। शनिवार को आरोपित नकुल यादव व नीरज शर्मा को आईटी पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपित जिओ कंपनी में कार्यरत हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›