Report by : CWN Desk
Published at :
सिंचाई विभाग में फर्जीवाड़े का मामला, सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से इंजीनियरों का हुआ तबादला

देहरादून। सिंचाई विभाग में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभाग के सचिव आर. राजेश कुमार के फर्जी हस्ताक्षर से विभाग के तीन इंजीनियरों का तबादला कर दिया गया। मामले का खुलासा होने पर सचिव ने प्रभारी प्रमुख अभियंता सुभाषचंद्र पांडे को जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित इंजीनियरों को मूल तैनाती पर ही रहने को कहा गया है। रविवार को सचिव ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए हैं। साथ ही पूर्व में हुए सभी तबादलों के भी परीक्षण को कहा है।
गत 31 जनवरी को प्रमुख अभियंता दफ्तर से कुछ इंजीनियरों के तबादले के आदेश हुए थे। इसमें अपर सहायक अभियंता चिरंजी लाल, सुमित कुमार व जयदीप सिंह का भी तबादला हुआ दिखाया गया। इन तबादला आदेशों पर सिंचाई सचिव के फर्जी हस्ताक्षर थे। इस फर्जीवाड़े का पता चलने पर शासन ने गोपनीय जांच कराई। जांच में सामने आया कि उक्त तीनों के ट्रांसफर के बारे में कोई प्रक्रिया ही नहीं हुई थी। इस संबंध में पक्ष जानने को प्रमुख अभियंता को कॉल की पर फोन रिसीव नहीं हुआ।
प्रमुख बिंदु:

  • घटना: सिंचाई विभाग में फर्जी तबादला
  • आरोपी: अज्ञात
  • पीड़ित: तीन इंजीनियर
  • आरोप: सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से तबादला
  • जांच: प्रभारी प्रमुख अभियंता को जांच के आदेश
  • कार्रवाई: दोषियों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश, पूर्व में हुए सभी तबादलों के परीक्षण के आदेश
    यह मामला दिखाता है कि सरकारी विभागों में किस तरह से फर्जीवाड़े हो रहे हैं। इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›